विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2015

प्रधानमंत्री मोदी को मुनमुन सेन के रूप में तृणमूल में मिला एक समर्थक

प्रधानमंत्री मोदी को मुनमुन सेन के रूप में तृणमूल में मिला एक समर्थक
तृणमूल कांग्रेस सांसद मुनमुन सेन (फाइल फोटो)
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में सांसद मुनमुन सेन के रूप में एक समर्थक मिला। मुनमुन का मानना है कि 'हमें उन्हें (मोदी को) एक मौका देना चाहिए। एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान मुनमुन ने कहा, मुझे लगता है कि हमें उन्हें (मोदी को) एक मौका देना चाहिए। उन्होंने सभी वोट हासिल करते हुए बहुत अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए।

मुनमुन ने कहा, उनकी अपनी पार्टी (बीजेपी) उन्हें एक मौका नहीं दे रही है। देखते हैं कि वह पांच साल क्या करते हैं...इसके बाद हम उनके खिलाफ जा सकते हैं। असहिष्णुता के खिलाफ हो रहे विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमारे पास आज अधिक मीडिया, कैमरा और माइक्रोफोन हैं इसलिए चीजें आजकल अधिक सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन बताइए...क्या बाल विवाह हमेशा नहीं होते रहे। आज भी सती होती हैं। यह हमारे देश में होता रहा है। आज वे (प्रदर्शनकारी) साथ आ पाए हैं, क्योंकि आज कंप्यूटर है, वेबसाइट हैं। आप (मीडिया) यहां हैं। विरोध करना कोई नया नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुनमुन सेन, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, तृणमूल कांग्रेस, Moonmoon Sen, Narendra Modi, TMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com