विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2018

बेहोश हुआ वायुसेना का जवान, पास जाकर पीएम मोदी ने कहा- सेहत का ध्यान रखो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवान का हालचाल जानने उसके पास पहुंचे. मोदी ने जवान से कहा कि वह अपनी सेहत का खयाल रखे. 

बेहोश हुआ वायुसेना का जवान, पास जाकर पीएम मोदी ने कहा- सेहत का ध्यान रखो
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पीएम मोदी ने जवान का हालचाल जाना
  • सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार भारत दौरे पर
  • गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान गिरा जवान
  • पीएम मोदी ने पास जाकर लिया हालचाल
नई दिल्ली: सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया. फार अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनका स्वागत किया. 

लंदन में बोले पीएम मोदी: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमने पाक को सूचना दी कि लाशें पड़ी होंगी, हटा लो

कार्यक्रम के समाप्त होने और फार के जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवान का हालचाल जानने उसके पास पहुंचे. मोदी ने जवान से कहा कि वह अपनी सेहत का खयाल रखे. 

बुलेटप्रूफ जैकेट्स की खरीद पर पीएम मोदी का पिछली सरकारों पर निशाना​


प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुछ मिनट जवान के पास रूकने के बाद मोदी अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए. फार को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान जवान बेहोश होकर गिर पड़ा था.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Advises Soldier To Take Care As He Fell Down During Guard Of Honor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com