विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2021

कई राज्यों में हाथ से सत्ता चले जाने पर कांग्रेस की चुप्पी पर पिनराई विजयन ने उठाया सवाल

उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘वह इन राज्यों को लेकर चुप्प क्यो हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?’’

कई राज्यों में हाथ से सत्ता चले जाने पर कांग्रेस की चुप्पी पर पिनराई विजयन ने उठाया सवाल
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
तिरुवनंतपुरम:

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला जारी रखते हुए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता चले जाने पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया. विजयन ने यह भी जानना चाहा कि राहुल उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का सीधा भाजपा से मुकाबला है. विजयन ने सवाल किया, ‘‘राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता हैं. क्या वह उस राज्य में जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है? उन्होंने गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हाल ही में पुडुचेरी में क्या भूमिका निभायी?''

चुनावी राज्यों में प्रचार कर नेताओं को अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा दिखानी चाहिए : कांग्रेस

उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘वह इन राज्यों को लेकर चुप्प क्यो हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?'' विजयन ने गांधी को अच्छा ‘अच्छा पर्यटक' बताया और कटाक्ष किया कि उनकी केरल यात्रा से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

Video: इंडिया ऐट 9 : गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी को सराहा, केजरीवाल यूपी के सियासी अखाड़े में कूदे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Pinarayi Vijayan, Rahul Gandhi, Congress Defeat In Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com