विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2011

पानी के बदले मरीज को दिया गया फिनाइल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण एक महिला मरीज पानी की बजाय फिनाइल पी गई।
हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण एक महिला मरीज पानी की बजाय फिनाइल पी गई। अधिकारियों ने बताया कि 32 साल की काजल घोसाल चिकित्सा जांच के लिए बल्ली केदारनाथ आरोग्य भवन अस्पताल गई थी। यहां एक चिकित्सक ने उसे वहां रखी बोतल से पानी पीने के लिए कहा। महिला बोतल में रखे फिनाइल को पानी समझकर पीने लगी। कुछ घूंट मुंह के अंदर जाते ही उसे अहसास हुआ कि यह पानी नहीं है। इस महिला की तबियत बिगड़ने के बाद इसका उपचार किया जा रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिनाइल, मरीज, हावड़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com