विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2015

सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन पर वार्ता के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल

Also Read in
सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन पर वार्ता के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के महानिदेशक स्तर की वार्ता में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत पहुंचा। पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशक मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की के नेतृत्व में आए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में विशेष विमान से प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया, जहां वार्ता होनी है।

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशकों की बातचीत दोनों देशों की सीमा पर लगातार गोलाबारी के बीच हो रही है। वार्ता में मुख्य रूप से संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन और सीमापार घुसपैठ का मुद्दा उठेगा।

पाकिस्तान चाहता है कि संघर्षविराम उल्लंघन पर नजर रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी व्यवस्था की जाए।

बातचीत रविवार तक चलेगी। इस पर सहमति रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच बनी थी। महानिदेशक स्तर की यह बातचीत 18 महीने के बाद हो रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान, सीमा पर वार्ता, संघर्षविराम उल्लंघन, पाकिस्तानी रेंजर्स, बीएसएफ, India, Pakistan, Talks On Border, Ceasefire Violations, Pakistani Rangers, BSF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com