पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

फाइल फोटो

जम्मू:

पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर संघषर्विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फिर से संघषर्विराम उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में स्वचालित हथियारों से तड़के चार बज कर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी कर संघषर्विराम का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि हमारे सैनिकों ने समुचित जवाब दिया। हमारे सैनिकों को किसी तरह का नुकसान होने या उनके हताहत होने की खबर नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)