- लालकिले में घुसे प्रदर्शनकारी बीजेपी के एजेंट थे : चिदंबरम
- लालकिला हिंसा के लिए सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार
- कांग्रेस ने इसलिए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है
गणतंत्र दिवस पर लालकिले में हुई हिंसा के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने सीधे तौर पर अमित शाह (Amit Shah) को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि लालकिले में घुसे प्रदर्शनकारी बीजेपी के एजेंट थे. इसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं, इसलिए कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की है. प्रकाश जावड़ेकर द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराने की बात पर चिदंबरम ने कहा कि 'मिस-इंफोरमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर' को सीरियसली लेने की ज़रूरत नहीं है.
प्रकाश जावड़ेकर ने दिया था ये बयान
बता दें कि प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''कल दिल्ली में जिस तरह से हिंसा हुई उसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है. जिन्होंने उकसाया उन सब कार्रवाई होनी चाहिए. लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ वो अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा.''जावड़ेकर ने कहा, ''कांग्रेस ने लगातार उकसाने का काम किया. पंजाब में उनकी सरकार है. पंजाब सरकार को पंजाब से निकलने वाले ट्रैक्टर पर पाबंदी नहीं लगाई. राहुल गांधी केवल समर्थन नहीं कर रहे थे उकसा रहे थे. CAA के समय भी ऐसा हुआ, कांग्रेस की रैली हुई सड़क पर आने की बात हुई और दूसरे दिन लोग सड़क पर आ गए. कल भी यही हुआ, कल के ट्वीट सबके सामने हैं. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया अहिंसक आंदोलन को हिंसक दिखाने की कोशिश.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने अमित शाह को ठहराया था जिम्मेदार
वहीं कांग्रेस ने कहा कि इस हिंसा के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और इसके गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के लिए सीधे सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं और पीएम मोदी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए. सुरजेवाला ने कहा कि 'भीड़' को लालक़िले में घुसने दिया गया और पुलिस कुर्सी पर बैठी रही. इसमें मोदी-शाह के 'चेले' दीप संधू की उपस्थिति चौंकाने वाली है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'किसान आंदोलन को सरकार बलपूर्वक नहीं हटा पायी तो इसे छलपूर्वक हटाने में लगी है. मोदी और शाह सरकार की नीति है-पहले प्रताड़ित करो, फिर मीटिंग-दर-मीटिंग थकाओ, फिर फूट डालो, फिर बदनाम करो और भगाओ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं