विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

केजरीवाल के दावों पर निर्भया की मां ने कहा- ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया

केजरीवाल के बयान पर पीड़िता की मां आशा देवी ने विरोध किया है उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए

केजरीवाल के दावों पर निर्भया की मां  ने कहा- ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया
निर्भया की मां आशा देवी (फाइल फोटो)
  • निर्भया की मां ने केजरीवाल के बयान को बताया गलत
  • राष्ट्रपति ने निर्भया के दोषी की दया याचिका खारिज की
  • निर्भया मामले को लेकर बीजेपी और आप आमने-सामने
नई दिल्ली:

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड के चारों दोषियों में से एक मुकेश सिंह की दया याचिका को शुक्रवार को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया. राष्ट्रपति के द्वारा दया याचिका को खारिज करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से जल्दी कार्य करने के कारण ही यह संभव हो पाया है. लेकिन केजरीवाल के बयान का पीड़िता की मां आशा देवी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया.'

बता दें, निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के दोषियों को फांसी में देरी पर गुरूवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला. जहां भाजपा ने फांसी में विलंब में दिल्ली सरकार की संलिप्तता और लापरवाही की बात कही तो ‘आप' ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था केंद्र के पास है. 

निर्भया मामले में प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली सरकार पर उंगली उठाई, मनीष सिसोदिया ने दिया करारा जवाब

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा कि 2017 में मृत्युदंड के खिलाफ अपील को खारिज करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के तत्काल बाद सभी दोषियों को अगर आप सरकार ने नोटिस दे दिया होता तो अब तक उन्हें फांसी हो चुकी होती और देश को इंसाफ मिल चुका होता. उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें अभी तक फांसी नहीं दी गयी है तो यह आप सरकार की लापरवाही की वजह से है. दिल्ली की आप सरकार की संलिप्तता की वजह से ढाई साल से अधिक की देरी हुई. दिल्ली सरकार को दोषियों से सहानुभूति है और यह देरी इसी का नतीजा है.'
 

VIDEO: उम्मीद है 22 जनवरी को ही होगी दोषियों को फांसी - निर्भया की मां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Nirbhaya Case, President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com