विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का आरोप- बीजेपी ने की चिल्का झील बेचने की कोशिश

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चिल्का झील बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का आरोप- बीजेपी ने की चिल्का झील बेचने की कोशिश
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चिल्का झील बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है. पटनायक ने भाजपा नेताओं को ‘‘मौसमी पक्षी'' बताते हुए कहा कि ये नेता आपदा या लोगों की जरूरत के समय राज्य का दौरा नहीं करते हैं.उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार ने चिल्का झील को बेचने की साजिश की.मेरी सरकार ने इसे रोका.'' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झील की पारिस्थितिकी बदलकर हजारों लोगों की जीविका छीनने की कोशिश की. पटनायक ने पुरी संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिल्का हमारी मां, हमारा गौरव है. जब तक मैं जिंदा हूं, मैं सुनिश्चित करता हूं कि झील की जैव विविधता बरकरार रहेगी.'' 

उन्होंने चुनाव के दौरान कथित झूठे वादे करने के लिये भाजपा नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है जबकि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारी पार्टी की संपत्ति है.''    पटनायक ने केंद्र सरकार की तटीय राजमार्ग परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की योजना इसके लिये हजारों घरों को तोड़ने की थी. उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने इस परियोजना की रूपरेखा बदलने का प्रस्ताव दिया, वे सहमत नहीं हुए.''उन्होंने कहा कि यदि यह परियोजना क्रियान्वयित होती तो बड़ी संख्या में लोग विस्थापित होते .(इनपुट-भाषा) 

वीडियो- लोकसभा चुनाव 2019 : भुवनेश्वर में आईएएस बनाम आईपीएस 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: