विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा

ओडिशा विधानसभा में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बहस कराने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने जमकर बवाल काटा।
भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बहस कराने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने जमकर बवाल काटा। स्पीकर के उनकी बात न सुने जाने पर विधायकों ने उनके सामने कुर्सी फेंकने की चेष्टा भी की। सभा के अध्यक्ष से विपक्षी कांग्रेसी विधायकों ने प्रश्नकाल स्थगित कर राज्य में सूखा और किसानों के मुद्दे पर बहस कराने के लिए जोरदार नारेबाजी भी की। किंतु स्पीकर ने सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रखी जिससे कांग्रेसी विधायक नाराज हो गए और एक समूह में स्पीकर के समक्ष आकर नारेबाजी की।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा, कांग्रेस, हंगामा, विधानसभा, Odisha, Assembly, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com