कोविड-19 से एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के रोजाना नये मामलों से ज्यादा होने का रुख बना हुआ है और एक दिन में बीमारी से 49,082 मरीज ठीक हुए जिससे बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 78.68 लाख हो गई है. यह संख्या उपचाराधीन मरीजों से 73 लाख 56 हजार 303 ज्यादा है. यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. एक दिन में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नये मामलों से अधिक होने का रुख रविवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा.
यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 45,674 नए मामले
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे सक्रिय मामलों की संख्या कम करने में मदद मिली है जो वर्तमान में पांच लाख 12 हजार 665 कम हो गई है जो कुल मामलों का 6.03 फीसदी है.'' भारत में पिछले 24 घंटे में रोजाना नये मामले 50 हजार से कम हो गए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के 45,674 मामले सामने आए हैं.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘15 अक्टूबर से रोजाना नए मामलों में कमी आने का रुख बना हुआ है.'' मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर वर्तमान में 73,56,303 हो गया है. यह अंतर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.'' नये ठीक हुए मामलों में से 76 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में हैं.
एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक होने वाले मामले में महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर केरल पहले स्थान पर आ गया है. केरल में पिछले 24 घंटे में 7120 व्यक्ति ठीक हुए हैं जबकि महाराष्ट्र में 6478 व्यक्ति ठीक हुए हैं. सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस के 45,674 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,07,754 हो गई है. वहीं 559 और व्यक्तियों की मौत के साथ कोरोना वायरस से अभी तक एक लाख 26 हजार 121 लोगों की मौत हो चुकी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं