विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

निर्भया गैंगरेप केस: आज चौथी बार जारी हुआ डेथ वारंट, तीन बार टल चुकी है दोषियों की फांसी, 10 बड़ी बातें

दोषियों की फांसी के लिए तीन बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन तीनों बार ही उनकी फांसी टल गई थी.

Also Read in
निर्भया गैंगरेप केस: आज चौथी बार जारी हुआ डेथ वारंट, तीन बार टल चुकी है दोषियों की फांसी, 10 बड़ी बातें
निर्भया मामले के दोषी.
नई दिल्ली:
  1. इससे पहले सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मर्डर के सभी दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी. सभी दोषियों को 3 मार्च की सुबह फांसी होनी थी. पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी की सजा को इसलिए टाल दिया था क्योंकि चारों में एक दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित थी. लेकिन बुधवार को राष्ट्रपति ने चौथे दोषी पवन गुप्ता की भी याचिका खारिज कर दी है.
  2. सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी. इसके बाद 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी. हालांकि दोषियों के वकील ने कानूनी दांवपेच लगाकर इसे रद्द करवा दिया था.
  3. दोषियों की फांसी के लिए आज डेथ वारंट कोर्ट की ओर से जारी कर दिया गया. अब उन्हें 20 मार्च को सुबह 5.30 फांसी लगाई जाएगी.
  4. दिल्ली कारागार नियमावली के मुताबिक मौत की सजा का सामना कर रहे किसी दोषी की दया याचिका खारिज होने के बाद उसे फांसी देने से पहले 14 दिन का समय दिया जाता है.  सभी चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी जानी है.
  5. निर्भया के पिता ने उम्मीद जतायी कि दोषियों को इस महीने फांसी दे दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘उसके (पवन) पास एक विकल्प बचा है... वह है दया याचिका खारिज किये जाने को उच्चतम न्यायालय को चुनौती देना, जैसा अन्य ने किया है. देखते हैं आगे क्या होता है लेकिन हमें न्याय मिलने का भरोसा है. हमें विश्वास है कि दोषियों को इस महीने फांसी दे दी जाएगी और हमें लंबे इंतजार के बाद न्याय मिलेगा.'
  6. निर्भया से 16 दिसंबर, 2012 को दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार के साथ ही उस पर बर्बरता की गई थी. निर्भया की बाद में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में 29 दिसंबर 2012 को मौत हो गयी थी.
  7. इस मामले के चार दोषियों - मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, पवन कुमार गुप्ता और विनय शर्मा को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. मामले के दो अन्य दोषी - राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी वहीं एक नाबालिग को तीन साल की सजा के बाद सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था.
  8. दिल्ली की एक अदालत ने 13 सितम्बर 2013 को चारों दोषियों को मौत की सजा सुनायी थी. उसके बाद से इस मामले में कई मोड़ आये.
  9. 10 मार्च 2013 को राम सिंह ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
  10. 13 मार्च 2014 को हाईकोर्ट ने निचली अदालत की ओर से दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा. फिर 5 मई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने इसे दुर्लभतम अपराध की श्रेणी में रखते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya Gangrape Case, Delhi Patiala Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com