पड़ोसी के घर में दफन मिला लापता 16 वर्षीय लड़की का शव

लखीमपुर खीरी:

पिछले कुछ दिनों से लापता लड़की का शव एक मकान में दफन मिला है। पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन यादव ने सोमवार को बताया कि चौगनपुर गांव में गत छह फरवरी से लापता 16 साल की एक लड़की का शव, कुछ ग्रामीणों ने रविवार शाम उसके पड़ोसी मदन के घर में मिट्टी में दबा मिला।

घटना उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि लड़की की नाक से खून बह रहा था। बाकी शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके बाद ही उसकी हत्या के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
 
यादव ने बताया कि मदन शराबी किस्म का व्यक्ति बताया जाता है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की की हत्या की खबर मिलने पर गांव में तनाव फैल गया है, जिसके बाद वहां एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com