विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर कांग्रेस के बाद अब NCP का हमला- 'पाकिस्तान से आने वाला 'जय मोदी' बोलेगा, तो...'

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर राजनीति तेज हो गई है, कांग्रेस के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार के ऊपर हमला बोला है.

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर कांग्रेस के बाद अब NCP का हमला- 'पाकिस्तान से आने वाला 'जय मोदी' बोलेगा, तो...'
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
  • अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर राजनीति तेज
  • कांग्रेस के बाद NCP ने उठाए सवाल
  • राज ठाकरे ने भी अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर जताया था विरोध
नई दिल्ली:

अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर राजनीति तेज हो गई है, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र के मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने गायक-संगीतकार अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कहा, 'यह साफ-साफ ऐसा मामला है कि पाकिस्तान से आने वाला कोई शख्स 'जय मोदी' बोलेगा, तो उसे भारत की नागरिकता के साथ-साथ पद्मश्री पुरस्कार भी दिया जाएगा... यह देशवासियों का अपमान है..."

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर रविवार को सवाल उठाया था और तंज कसते हुए कहा था कि अब ‘‘भाजपा सरकार की चमचागिरी'' यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है. पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया' घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?

अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर MNS ने जताया ऐतराज, कहा- वो मूल रूप से भारतीय नहीं, जल्दबाजी क्यों?

शेरगिल ने एक वीडियो जारी कर कहा था, ‘‘भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी, उनको एनआरसी के जरिए घुसपैठिया घोषित कर दिया गया. दूसरी तरफ, अदनान सामी को पद्म श्री से नवाज दिया गया जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और जिन्होंने भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी.''उन्होंने सवाल किया, ‘‘पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?'' 

Padma Awards 2020: बॉलीवुड से कंगना रनौत, करण जौहर और अदनान सामी को मिला 'पद्म श्री' सम्मान

VIDEO: Delhi Election 2020: अमित शाह रोज आते हैं और दिल्ली वालों का अपमान करके चले जाते हैं: अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP, Nawab Malik, Padma Shri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com