उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पहले एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली नौंवी कक्षा की 14 वर्षीय छात्र की हत्या उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म में असफल रहने पर की थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित कई साक्ष्य भी एकत्र कर लिए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 29 सितम्बर को थाना रिफाइनरी क्षेत्र से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था. उन्होंने बताया कि उसके हत्यारे मनोज (21) को आज सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया, उसने अपने अपराध कुबूल किया है तथा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मरने वाले बच्चे का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा चाऊमीन एवं पेटीज के खाली दोने, पॉलीथिन व सांस का खाली रैपर भी बरामद किया गया है, जो अभियुक्त ने उसे फुसलाने के लिए अपने पैसों से दिलवाए थे.
अधिकारी के अनुसार मनोज ने स्वीकार कि उसने अपनी हवस मिटाने के लिए अपने से छोटे बालक को उसकी पसंदीदा चाऊमीन व पेटीज़ आदि खिलाकर उससे दोस्ती कर ली और अस्पताल के खण्डहरों में ले जाता था. बुधवार को उसने बच्चे को सौ रुपए देकर चाऊमिन एवं पेटीज़ लेकर अस्पताल के पास मिलने को बोला. उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर उसने चाऊमीन व पेटीज़ बच्चे को खिलायी और उसे अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने के लिए तैयार करना चाहा तो बालक ने आनाकानी की, इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने वहीं पड़ा एक पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने बताया कि लड़का जब मर गया तो उसका मोबाइल फोन उठाकर ले आया और अस्पताल के पास खाली जगह में मिट्टी के नीचे दबा दिया. इसके बाद जब शाम को गांव में बालक के गायब होने की खबर फैली तब वह देर रात तक सभी के साथ मिलकर बालक को खोजने में मदद करने का नाटक करता रहा. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मनोज को बच्चे के साथ देखा गया और उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने पहले तो आनाकानी की लेकिन बाद में टूट गया और पूरी घटना क्रमवार उसने पुलिस को बतायी. पुलिस ने उसके बयान के अनुसार मोबाइल, पत्थर व रैपर आदि बरामद कर उसे जेल भेज दिया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं