विज्ञापन
Story ProgressBack
5 years ago

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी (Shiv Sena-Congress-NCP) की 'महा विकास अघाड़ी' के नेता के रूप में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उद्धव ठाकरे के साथ-साथ एकनाथ शिंदे (शिवसेना), सुभाष देसाई (शिवसेना), जयंत पाटिल (NCP), छगन भुजबल (NCP) और बालासाहेब थोराट (कांग्रेस), नितिन राउत (कांग्रेस) ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे, NCP नेता सुप्रिया सुले, अजित पवार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के साथ-साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे. समारोह में मुकेश अंबानी भी नजर आए. 

Uddhav Thackeray Oath Ceremony Live updates 

Nov 28, 2019 19:22 (IST)
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि वे महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेंगे.
Nov 28, 2019 19:16 (IST)
Link Copied
शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया.
Nov 28, 2019 19:11 (IST)
Link Copied
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली है. उनके साथ 6 कैबिनट मंत्रियों ने भी शपथ ली है.
Nov 28, 2019 19:05 (IST)
Link Copied
नितिन राउत ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
Nov 28, 2019 19:02 (IST)
Link Copied
कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट भी महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, ली शपथ. 
Nov 28, 2019 18:58 (IST)
Link Copied
NCP नेता छगन भुजबल ने भी ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ.
Nov 28, 2019 18:54 (IST)
Link Copied
एनसीपी नेता जयंत पाटिल भी कैबिनेट मंत्री बने, ली शपथ. 
Nov 28, 2019 18:51 (IST)
Link Copied
ठाकरे परिवार के करीबी सुभाष देसाई ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ.
Nov 28, 2019 18:48 (IST)
Link Copied
एकनाथ शिंदे ने कैबिनेेट मंत्री के रूप में शपथ ली. 
Nov 28, 2019 18:43 (IST)
Link Copied
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. 
Nov 28, 2019 18:40 (IST)
Link Copied
उद्धव ठाकरे के शपथ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे.
Nov 28, 2019 18:39 (IST)
Link Copied
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. एनसीपी नेता छगन भुजबल ने उनका स्वागत किया. 
Nov 28, 2019 18:24 (IST)
Link Copied
उद्धव ठाकरे के भाई राज ठाकरे, NCP नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मंच पर मौजूद हैं 
Nov 28, 2019 18:05 (IST)
Link Copied
कुछ देर में शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे...शिवाजी पार्क में अतिथियों का आने का सिलसिला जारी... 
Nov 28, 2019 17:51 (IST)
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी. सोनिया गांधी ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस असाधारण परिस्थितियों में साथ आई है. ऐसे समय में जब देश बीजेपी के अप्रत्याशित खतरे में है. मुझे अफसोस है कि मैं शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाउंगी. 
Nov 28, 2019 17:35 (IST)
Link Copied
आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना महाराष्ट्र के लोगों को स्थिर एवं जिम्मेदार सरकार देगी: सोनिया गांधी
Nov 28, 2019 17:02 (IST)
Link Copied
महाराष्ट्र में नई सरकार के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसान, रोजगार, धर्मनिरपेक्ष और विकास की बात की गई. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार सभी जाति प्रांत के लोगों को साथ लेकर आगे चलेगी. किसी भी तरह का भेदभाव किसी के साथ नहीं किया जाएगा. शिवसेना नेता ने बताया कि बारिश पीड़ित किसानों को फौरन मदद दी जाएगी और किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा. 
Nov 28, 2019 14:41 (IST)
Link Copied
मैं आज शपथ ग्रहण नहीं करुंगा : राकांपा नेता अजित पवार.
Nov 28, 2019 14:13 (IST)
Link Copied
अजित पवार पहुंचे शरद पवार के घर. पार्टी नेता जयंत पाटिल और प्रफुल्ल पटेल पहले से वहां मौजूद हैं.
Nov 28, 2019 14:12 (IST)
Link Copied
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे: हमने प्रधानमंत्री सहित केंद्र और राज्यों से बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है. आदित्य ठाकरे खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को न्योता देने गए थे. हमने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजठाकरे को भी न्योता दिया है.
Nov 28, 2019 14:10 (IST)
Link Copied
एनसीपी नेता जयंत पाटिल: मैं मंत्री पद की शपथ लूंगा. डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर बोले, यह अभी तक तय नहीं हुआ है. मुझे नहीं पता है.
Nov 28, 2019 11:51 (IST)
Link Copied
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थरोट: बालासाहेब और इंदिरा गांधी के अच्छे संबंध थे. उन्होंने इंदिरा गांधी का समर्थन किया था. जब भी जरूरत पड़ी तो दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहे.
Nov 28, 2019 10:31 (IST)
Link Copied
आदित्य ठाकरे को मंत्री पद दिए जाने के सवाल पर बोले संजय राउत- किसी को कैबिनेट में शामिल करना और न करना मुख्यमंत्री का फैसला होता है. उद्धव ठाकरे जी अब केवल उनके पिता ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भी हैं. वह इस पर फैसला लेंगे.
Nov 28, 2019 09:49 (IST)
Link Copied
मुंबई: पुलिस कमिश्नर शिवाजी पार्क की सुरक्षा का लिया जायजा. यहां पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे.
Nov 28, 2019 09:49 (IST)
Link Copied
NCP सूत्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम होंगे अजित पवार. लेकिन आज नहीं लेंगे शपथ.
Nov 28, 2019 09:49 (IST)
Link Copied
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मां मीना ठाकरे की मूर्ति को फूलों से सजाया गया.
Nov 28, 2019 09:49 (IST)
Link Copied
मुंबई: मावल तालुका के एनसीपी कार्यकर्ता शरद पवार के घर के बाहर इकट्ठा हुआ हैं. इनका कहना है कि वे एनसीपी प्रमुख से मिलकर उनके विधायक को मंत्री बनाने की अपील करेंगे.
Nov 28, 2019 08:52 (IST)
Link Copied
मुंबई: महाराष्ट्र की नई सरकार का स्वागत करने के लिए पूरे शहर में लगाए गए पोस्टर
Nov 28, 2019 08:52 (IST)
Link Copied
मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के निवास के बाहर की तस्वीर
Nov 28, 2019 08:52 (IST)
Link Copied
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास के बाहर की तस्वीर
Nov 28, 2019 08:49 (IST)
Link Copied
मुंबई: उद्धव ठाकरे के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवाजी पार्क में तैयारियां चल रही हैं.
Nov 28, 2019 08:49 (IST)
Link Copied
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचे आदित्य ठाकरे.

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
लालू यादव को बेटे ने पहनाया मुकुट, क्या फिर से सत्ता के सिंहासन की चाह?
Uddhav Thackeray Oath Ceremony : उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के CM, छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में किए महत्‍वपूर्ण बदलाव, राजिंदर खन्‍ना बने एडिशनल NSA
Next Article
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में किए महत्‍वपूर्ण बदलाव, राजिंदर खन्‍ना बने एडिशनल NSA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;