विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

महंत परमहंस महाराज बोले, भाजपा-RSS की वजह से नहीं हो पाया अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, किया बड़ा ऐलान

तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने शनिवार को कहा कि मंदिर निर्माण की घोषणा 6 दिसंबर को नहीं हुई तो वह सीतामढ़ी की मिट्टी का लेप कर चिता पर बैठ आत्मदाह कर लेंगे.

महंत परमहंस महाराज बोले, भाजपा-RSS की वजह से नहीं हो पाया अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, किया बड़ा ऐलान
प्रतिकात्मक फोटो
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी से बड़ी खबर है. अयोध्या के तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की घोषणा 6 दिसंबर को नहीं हुई तो वह सीतामढ़ी की मिट्टी का लेप कर चिता पर बैठ आत्मदाह कर लेंगे. संत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति और आरएसएस एवं विहिप की कूटनीति की वजह से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया. इस दौरान सीतामढ़ी में आयोजित 'धिक्कार सभा' के आयोजन के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे.

राम मंदिर: RSS ने कहा- सरकार लाए अध्यादेश या बनाए कानून, न्याय में देरी न हो

हालांकि हनुमानजी को दलित कहने पर उन्होंने कुछ खास नहीं कहा. स्वामी परमहंस ने सीतामढ़ी स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित धिक्कार सभा में कहा कि भगवान श्रीराम की सहधर्मिणी आदिशक्ति माता सीता की समाहित स्थली की पवित्र मिट्टी को माथे पर लगाकर आत्मदाह करेंगे. इसके लिए वह यहां से मिट्टी लेने आए हैं. इस दौरान उन्होंने गंगा पूजन भी किया और घंटा बजाकर ऐलान किया कि वह रविवार को सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में मिट्टी को संकलित करेंगे और उसी मिट्टी को लगाकर 6 दिसंबर को मंदिर निर्माण की घोषणा न होने पर आत्मदाह करेंगे. 

चुनावी मौसम में आरएसएस का मंदिर राग, एक और रथयात्रा का ऐलान 

VIDEO : राम मंदिर पर RSS-VHP की चेतावनी: हिंदू समाज अब धैर्य से काम न लें




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir At Ayodhya, Ram Mandir In Ayodhya, Mahant Paramhans Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com