दिल्ली में यमुना किनारे आज से होगी आरती, बनाए गए अस्थायी घाट

दिल्ली में यमुना किनारे आज से होगी आरती, बनाए गए अस्थायी घाट

दिल्ली में आज से यमुना पर महाआरती की शुरुआत हो रही है। बिलकुल उसी तरह जिस तरह बनारस और हरिद्वार के गंगा के घाट पर होती है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास जिस गीता घाट पर महाआरती की शुरुआत होगी वहां पहुंचने पर एनडीटीवी इंडिया संवाददाता शरद शर्मा ने पाया कि जब नवरात्रि के मौके पर इसी जगह का मुआयना किया था तबसे अब तक तस्वीर काफी बदली हुई नज़र आई।

1. घाट मोटे तौर पर साफ दिख रहे हैं, पिछली बार गंदगी का अंबार लगा हुआ था
2. पानी में से बदबू नहीं आ रही, पिछली बार भयंकर बदबू थी
3. गणेश, दुर्गा आदि की सभी विसर्जित मूर्तियां पानी में से निकाल ली गई हैं
4. पानी का स्तर पहले से ज़्यादा है और पानी में हल्की गति भी साफ देखी जा रही है, जबकि पिछली बार पानी का स्तर भी कम था और पानी बिलकुल ठहरा हुआ था
5. पानी आज भी काला ही दिख रहा है
6. आरती के लिए अस्थायी घाट बनाये गए

 


मौके पर तैयारियों का जायजा ले रहे दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना में अब रोजाना आरती हुआ करेगी और इसी बहाने घाट भी साफ रहेंगे। यही नहीं यमुना के इस घाट पर सफाई का स्तर यही बनाया रखा जाएगा हालांकि यमुना को पूरी तरह से साफ करने में 2-3 साल लगेंगे।'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शुक्रवार को शाम 4 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमे खुद सीएम केजरीवाल आएंगे और यमुना के घाट पर आरती की परंपरा की शुरुआत करेंगे।