विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

संसद का सत्र बढ़ा, तो इंतजार करेंगे : किरण बेदी

किरण बेदी ने कहा कि अगर सरकार लोकपाल बिल के लिए संसद का सत्र 22 दिसंबर से आगे बढ़ा देती है, तो ऐसे में अन्ना सत्र खत्म होने का इंतजार करेंगे।
New Delhi: टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि अगर सरकार लोकपाल बिल के लिए संसद का सत्र 22 दिसंबर से आगे बढ़ा देती है और संसद के 27 दिसंबर के बाद तक चलने की नौबत आती है, तो ऐसे में अन्ना सत्र खत्म होने का इंतजार करेंगे। इसका मतलब है कि ऐसी स्थिति में 27 दिसंबर से प्रस्तावित अनशन और 1 जनवरी से जेल भरो आंदोलन नहीं होगा। एनडीटीवी से बातचीत में किरण ने कहा कि अगर अन्ना देखेंगे कि संसद बिल को बनाने में जुटी है तो फिर वह 27 को अनशन क्यों करेंगे? उधर, जहां एक ओर अन्ना और उनकी टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता टीम अन्ना के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। दोनों ओर से जारी तीखी बयानबाजी में गुरुवार को नया नाम जुड़ा दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद जयप्रकाश अग्रवाल का। अग्रवाल ने वजीरपुर में एक सभा के दौरान कहा कि अन्ना पहले अपनी टीम के अंदर मौजूद भ्रष्टाचार को खत्म करें, उसके बाद देश की सोचें। अग्रवाल ने कहा कि अन्ना टीवी पर चेहरा दिखाने की जुगत में रहते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, किरण बेदी, अन्ना हजारे, संसद सत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com