कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुप्पा (BS Yeddyurappa) ने शुक्रवार को बताया कि वह राज्य में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करेंगे और उनसे शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध करेंगे. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज राज्यपाल से मिलने जाऊंगा और राज्यपाल से आज ही शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध करूंगा.'' कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के मंगलवार को शक्ति परीक्षण में असफल रहने के बाद से येदियुरप्पा सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान से ‘‘निर्देश'' मिलने का इंतजार कर रहे थे. जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Karnataka Political Crisis Live Updates, BS Yeddyurappa, BJP