विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

जम्मू-कश्मीर के कानून मंत्री पर आतंकी हमला

इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसवाले की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कानून मंत्री अली मोहम्मद सागर पर आतंकवादी हमला हुआ। हमले के समय अली मोहम्मद श्रीनगर में अपने पुश्तैनी घर पर थे। इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसवाले की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए। सागर पर हुए इस हमले की अभी तक किसी आतंकी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत सरकार के तमाम नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही पुलिस को राज्यभर में चौकसी बढ़ाने और आतंकियों को पकड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के मुख्य विपक्षी दल पीडीपी ने भी इस हमले की निंदा की है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्मू कश्मीर, हमला, JK, Minister, Attacked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com