Ramgarh Election Results Updates: राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस की उम्मीदवार साफिया जुबैर खान को 83311 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा 71083 को वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगत सिंह को केवल 24156 वोट ही मिल पाए. नतीजों का ऐलान होने से पहले भाजपा के उम्मीवार सुखवंत सिंह मतदान केंद्र छोड़कर चले गए थे, उन्होंने उस दौरान कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमारे वोट काटे हैं, जिसकी वजह से हम हार गए. बता दें, सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Election News) क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिये गये थे. यहां दो महिलाओं समेत कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे. बहुजन समाजवादी पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबैर खान को और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा था.
Ramgarh Election Results Updates: