विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

जयंती ने मांगा मायावती से पैसे का हिसाब

पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने कहा है कि नदियों की साफ−सफाई के लिए दिए गए फंड का मायावती सरकार ने ठीक से इस्तेमाल नहीं किया।
लखनऊ: यूपी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने मायावती पर हमले तेज कर दिए हैं। जयराम रमेश के बाद केन्द्र सरकार की एक और मंत्री जयंती नटराजन ने मायावती से हिसाब मांगा है। पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने कहा है कि नदियों की साफ−सफाई के लिए दिए गए फंड का मायावती सरकार ने ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने मायावती को चिट्ठी लिखकर उस पैसे का हिसाब मांगा है जो केन्द्र ने नदियों की सफाई के लिए दिए थे। जयंती ने कहा कि पिछले तीन साल में गंगा की सफाई के लिए 217 करोड़ और गोरखपुर में नदी की सफाई के लिए 124 करोड़ दिए गए लेकिन जांच में पता चला कि सफाई तो दूर इन नदियों की हालत और बदतर हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जयंती नटराजन, मायावती, फंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com