विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

जम्मू-कश्मीर में LeT के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.

जम्मू-कश्मीर में LeT के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में सोपोर-कुपवाड़ा रोड पर शेंगरगुंड में तीनों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान मुश्ताक अहमद मीर उर्फ लश्किरी, मुदसिर अहमद मीर और अतहर शमास के रूप में हुई है. तीनों सोपोर के ब्राथ कलां इलाके के निवासी हैं. 

उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. 

Video: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला नाकाम, लावारिस मिली IED से भरी कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, LeT Terrorist, Jammu Kashmir News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com