प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं. हालांकि, इसके पहले सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. वहीं, प्रधानमंत्री की रैली से ठीक पहले रविवार की सुबह रैली वाली जगह से सात से आठ किलोमीटर दूर एक संदिग्ध धमाके की खबर आ रही है. धमाका जम्मू के बिश्नाह के ललियाना गांव में सुबह साढ़े चार बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह पर एक से डेढ़ फुट का गड्ढा बन गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पुलिस को शक है कि यह बिजली गिरने या कोई उल्का पिंड गिरने की घटना भी हो सकती है.
यह धमाका खुले खेत में हुआ है, जिससे किसी को नुकसान की कोई खबर नही है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. धमाके की वजह का अभी तक पता नही चल पाया है, लेकिन सुरक्षा बलों की चिंता जरूर बढ़ गई है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Jammu | "Suspected blast" reported by villagers in open agricultural land in Lalian village, Bishnah
— ANI (@ANI) April 24, 2022
Suspecting it to be a lightning strike or a meteorite; Investigation is underway, say police. pic.twitter.com/6PFaD8hHN0
पुलिस की ओर से कहा गया है कि घटना की वजह बिजली गिरने या मीटियराइट गिरना भी हो सकती है. अभी इसकी जांच की जा रही है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर आ रहे हैं और इस यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वह 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने या उनकी नींव रखेंगे. इन परियोजनाओं में बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं