एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दरअसल, मुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज को अश्लील फिल्में बनाने और विदेशी ऐप के जरिए बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. राज कुंद्रा जिस केस में गिरफ्तार हुए हैं, वह इसी साल फरवरी में सामने आया था. कोर्ट में पुलिस ने कहा कि राज अपने हॉटशॉट ऐप के जरिए अश्लील वीडियो डील कर रहे थे. जब गहना वशिष्ठ को अरेस्ट किया गया तो उन्होंने उमेश कामत का नाम लिया. उमेश राज कुंद्रा के पूर्व पीए हैं. उमेश कामत ने पुलिस को राज कुंद्रा के इस रैकेट में शामिल होने के बारे में बताया.
कैसे कसा राज कुंद्रा पर शिकंजा?
-पॉर्नोग्राफ़ी मामले में साल के शुरुआत से हो रही गिरफ़्तारियां
-अब तक मुंबई पुलिस ने की कुल 9 गिरफ़्तारियां
-कुंद्रा को प्रॉपर्टी सेल के ऑफ़िस में पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया
-कुंद्रा को उमेश कामत के बयान के बाद गिरफ़्तार किया
-उमेश कामत ने माना वो करता था राज कुंद्रा के लिए काम
-उमेश अश्लील वीडियो को UK की फ़र्म में अपलोड के लिए भेजता था
-उस UK की फ़र्म में है राज कुंद्रा की हिस्सेदारी
पुलिस के मुताबिक- राजकुंद्रा ही अश्लील फिल्मों के रैकेट के मुख्य साजिशकर्ता थे. इसके लिए यूके में कंपनी बनाई गई. उसका ऐप बनाया गया. मुंबई में भी इससे जुड़ी शूटिंग की जाती थीं. शॉर्ट अश्लील फिल्मों को वी ट्रांसफर के जरिए यूके की कंपनी के सर्वर पर अपलोट किया जाता था. आरोप है कि इस रैकेट के लिए राज कुंद्रा ने फाइनेंस की व्यवस्था की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मामला उजागर होने पर बहुत सी पीड़ित लड़कियों ने पुलिस के पास आकर उनसे जबर्दस्ती और ब्लैकमेल करके काम करवाने का आरोप लगाया. कुछ टीवी अभिनेत्रियों ने भी बयान दिए थे. ये पहला विवाद नहीं है. इससे पहले भी राज कुंद्रा जांच के घेरे में आ चुके हैं. ईडी भी उनसे पहले पूछताछ कर चुकी है. अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की प्रोपर्टी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आईपीएल मैच फिक्सिंग में भी राज का नाम आ चुका है. ठाणे के चीटिंग मामले में भी उनसे पूछताछ हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं