झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर किसान आंदोलन एवं मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. बाद में सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के दौरान कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे. सिंह ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि सोरेन की पिछले एक साल में सोनिया गांधी से भेंट नहीं हुई थी.
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में झारखंड मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरने, निगमों एवं बोर्डों में नियुक्तियां करने तथा इस सरकार के पिछले एक साल के कामकाज पर भी चर्चा की गई. फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं. मंत्रिमंडल में एक स्थान शुरुआत से रिक्त है. पिछले साल मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से एक स्थान और रिक्त हो गया था. सोरेन मंत्रिमंडल में फिलहाल कुल 10 सदस्य हैं. सूत्रों का कहना था कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बाद में सोरेन ने गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात की. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई. झामुमो सूत्रों ने इसे ‘शिष्टाचार' मुलाकात बताया. सोरेन ने कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी भेंट की. बाद में सोरेन ने शाह और जोशी के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं