नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में विशेष रूप से दक्षिणी दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में लोगों को शनिवार को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को सुबह के व्यस्त समय और उसके बाद जाम के कारण काफी परेशानी हुई।
दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार सुबह नेशनल हाइवे-8 स्थित टोल बूथ पर जबर्दस्त जाम की जानकारी मिली और कुछ घंटे के भीतर यह जाम धौलाकुआं तक पहुंच गया।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धौलाकुआं पर जाम से कई दूसरी सड़कें प्रभावित हुईं, जिनमें पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाला रिंग रोड, नई दिल्ली की ओर सरदार पटेल मार्ग और मध्य दिल्ली को जोड़ने वाला वंदेमातरम मार्ग शामिल है।
यातायात जाम की स्थिति की जानकारी जल्द ही दिल्ली छावनी क्षेत्र और एपीएस कालोनी और धौलाकुआं के बीच रास्ते से भी मिली। यातायात अधिकारी ने कहा, 'मार्च फॉर इंडिया' के कारण राजपथ, जनपथ चौराहा, रफी मार्ग, विजय चौक और राष्ट्रपति भवन के आसपास वाहनों की काफी भीड़ थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं