विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

लड़कियों के बियर पीने की बात से डर गया हूं... सहनशक्ति की सीमा टूट रही है : मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है.

Also Read in
लड़कियों के बियर पीने की बात से डर गया हूं... सहनशक्ति की सीमा टूट रही है : मनोहर पर्रिकर
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, "मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है...सहन शक्ति की सीमा टूट रही है."

विधानसभा सचिवालय, पोरवोरिम द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा, "सभी नहीं, मैं इस भीड़ की बात नहीं कर रहा (उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया)." भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) मुम्बई के पूर्व छात्र पर्रिकर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स लेना कोई नई परिघटना नहीं है.

यह भी पढ़ें - गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताई स्कूटर नहीं चलाने की असली वजह...

उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा, "जब मैं आईआईटी में था, तो वहां एक छोटा समूह था जो गांजे का नशा करता था. तो यह कोई आज की परिघटना नहीं है. कुछ छात्रों पर पोर्नोग्राफी (अश्लील फिल्म) का जुनून सवार था."

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में मादक पदार्थो के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है. लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मादक पदार्थो की यह समस्या शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश कर गई है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थो पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है और यह तब तक बंद नहीं होगी जब तक मादक पदार्थ का कारोबार खत्म नहीं हो जाता.

मुख्यमंत्री ने कहा, "मादक पदार्थ बेचने वाले 170 लोगों की गिरफ्तारी के बाद 13 अगस्त 2017 को मैंने निर्देश दिए थे. नियमानुसार कम मात्रा में मादक पदार्थ मिलने पर आठ से 15 दिन या एक महीने में जमानत मिल जाती है. हमारे न्यायालय भी दयालु हैं.. लेकिन कम से कम दोषी पकड़े जाते हैं. "

VIDEO: कांग्रेस के विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com