विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2015

मुंबई के कांदिवली में गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, आठ लोग जख्मी

Also Read in
मुंबई के कांदिवली में गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, आठ लोग जख्मी
मुंबई: मुम्बई के कांदिवली पूर्व में बिहार टेकड़ी के सामने की बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत और आठ लोग जख्मी हो गए हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 6.40 के करीब उन्हें आग लगने का कॉल आया था। अब हालात काबू में है। पता चला है कि घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी, जिसमें घर में सो रहे और अगल-बगल के लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।

उनमें से एक शख्स की मौत हो गई। मरने वाले शख्स का नाम कृष्णानन्द झा है। बाकी जख्मियों का शताब्दी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, कांदिवली में सिलेंडर ब्लास्ट, गैस सिलेंडर फटा, Mumbai, Gas Cylinder Blast, Kandivali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com