विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2016

प्रिंस विलियम और केट के लिए मुंबई में डिनर का आयोजन, पहुंचीं कई हस्तियां

प्रिंस विलियम और केट के लिए मुंबई में डिनर का आयोजन, पहुंचीं कई हस्तियां
मुंबई:
  1. मुंबई के ताज पैलेस होटल में हो रहे डिनर आजोयन में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, शिल्फा शेट्टी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, गायक और कंपोजर शंकर महादेवन, उद्योगपति आनंद महिंद्रा व कुमार मंगलम बिडला भी शामिल हुए।
  2. ड्यूक और डचेस रविवार दोपहर को भारत पहुंचे। शाही जोड़े ने ओवल मैदान में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट भी खेला।
  3. शाही जोड़े ने मुंबई में बेघरों से मुलाकात की और साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को ताज पैलेस होटल में श्रद्धांजलि भी दी।
  4. सचिन तेंदलुकर ने शाही जोड़े से मुलाकात को शानदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा, यह देखकर अच्छा लगा कि विलियम क्रिकेट जानते हैं और वे बैटिंग कर सकते हैं। डचेस केट मिडलटन ने भी सचिन के साथ क्रिकेट खेली।
  5. शाही जोड़े ने अपने सफर की शुरुआत ताज पैलेस होटल में 26/11 मेमोरियल पर उस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ की। शाही जोड़ा इसी होटल में रहेगा। उन्होंने मेमोरियल पर पुष्पचक्र चढ़ाया और आतंकी हमले के दौरान वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत भी की।
  6. गेटवे ऑफ इंडिया के सामले ताज पैलेस होटल का निर्माण साल 1911 में किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के अभिनंदन के लिए किया गया था।
  7. शाही जोड़ा सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली में वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करेंगे।
  8. इसके बाद इसी सप्ताह दोनों मोहब्बत की इबारत ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे। प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेस डायना भी 24 साल पहले ताजमहल देखने के लिए आगरा आई थीं।
  9. शाही जोड़ा इसी सप्ताह असम में काजीरंगा नेशनल पार्क का भी दौरा करेगा। काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है।
  10. ड्यूक और डचेस रविवार से सात दिवसीय भारत और भूटान दौरे पर हैं। शाही जोड़े के इस दौरे का मकसद दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत करना है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैंब्रिज, प्रिंस विलियम, केट मिडल्टन, डिनर, ड्यूक और डचेस, Prince William, Kate Middleton, Dinner, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com