बाढ़ के बाद हालात
पश्चिम बंगाल में बाढ़ से हालात खराब है। जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी में आई बाढ़ की वजह से 100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 15 हज़ार लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है और बड़ी तादाद में फसलें भी खराब हुई हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पिछले चार दिन से जारी बारिश की वजह से इलाके में बाढ़ आई है और इसने एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है।

एनडीआरएफ की मदद से इलाके में राहत और बचाव का काम चल रहा है। असम में आई बाढ़ में अभी तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं।

राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और राज्य में जारी बारिश से लोगों के आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है, जिसमें सेना की भी मदद ली जा रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में बाढ़, जलपाईगुड़ी, West Bengal, Flood In West Bengal, Jalpaiguri