उत्तर प्रदेश के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में स्थित ईएसआई अस्पताल की बेसमेंट में गुरुवार सुबह इनवर्टर रूम में आग लग गयी जिससे पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया जिससे अस्पताल के निदेशक समेत चार लोग बेहोश हो गये. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को वहां से निकाल कर नोएडा जिला अस्पताल एवं विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आग के चलते पूरे अस्पताल में भगदड़ की स्थिति हो गयी और आग से निकले धुएं के कारण अस्पताल के निदेशक, एक डॉक्टर समेत चार लोग बेहोश हो गए.
Fire breaks out in ESIC hospital in Noida Sector-24, three fire tenders at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/JfwwouCB0t
— ANI UP (@ANINewsUP) January 9, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 24 स्थित राज्य बीमा कर्मचारी निगम के अस्पताल के बेसमेंट में इनवर्टर रूम में आग लग गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि आग लगने के बाद वहां से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आई. दमकल अधिकारी ने बताया कि इनवर्टर रूम में लगी आग की वजह से वहां रखी बैटरियों में भी आग लग गई, जिसकी वजह से तेजाब वाला जहरीला धुआं पूरे अस्पताल परिसर में फैल गया.
दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में लगी आग, एक की मौत
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और अस्पताल प्रशासन तथा नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला . उन्होंने बताया कि अस्पताल में फैले जहरीला धुएं को निकालने के लिए दमकल विभाग ने अस्पताल में लगी शीशे की खिड़कियों को तोड़ा. उन्होंने बताया कि जहरीली धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के निदेशक अनीश सिंघल तथा चिकित्सक उषा समेत चार लोग बेहोश हो गए हैं. उनका उपचार चल रहा है.
भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य में लगी आग, एक अधिकारी की मौत
अस्पताल के उपनिदेशक बलराज भंडार ने बताया कि आग की वजह से किसी की जान नहीं गई है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को अस्पताल के वार्ड रूम से निकाल कर अस्पताल परिसर में सुरक्षित जगह पर रखा गया है. गंभीर रूप से घायल मरीजों को नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है और कई मरीजों को जिला अस्पताल में भेजा गया है. भंडार ने बताया कि उक्त घटना में किसी मरीज को चोट नहीं आई है. सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि बाहर से एंबुलेंस मंगाकर सभी मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. नोएडा का ईएसआई अस्पताल में लगी आग के बाद वहां भर्ती मरीजों का कहना है कि अस्पताल में आग बुझाने के लिए सही उपकरण नहीं लगे है और जब बेसमेंट में आग लगी तो इसे बुझाने के लिए लगे उपकरणों ने काम नहीं किया, जिसकी वजह से आग पूरे अस्पताल में फैल गई.
VIDEO: दिल्ली: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में आग, एक व्यक्ति की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं