विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

किसान समूह ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, कुछ देर बाद फिर बहाल

बस्सी पठाना में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग के दौरान किसानों का एक समूह वहां जमा हो गया और कलाकारों से समर्थन की मांग करने लगा.

किसान समूह ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, कुछ देर बाद फिर बहाल
दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में लोगों ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी
फतेहगढ़ साहिब:

बस्सी पठाना में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी' की शूटिंग के दौरान किसानों का एक समूह वहां जमा हो गया और कलाकारों से समर्थन की मांग की.कपूर आनंद एल राय के ‘कलर येलो प्रोडक्शन' के तहत बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं. बस्सी पठाना के डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और करीब 20-30 किसान ‘शांतिपूर्ण' प्रदर्शन के लिए फिल्म की सेट पर पहुंच गए. 11 जनवरी को फिल्म की शूटिंग करीब दो-तीन घंटों के लिए रूकी रही.

हालांकि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था और किसान कलाकारों से समर्थन का आश्वासन चाहते थे और जब कलाकारों ने ऐसा किया तो फिल्म की शूटिंग फिर शुरू हो गई. कपूर ने इंस्टाग्राम पर किसानों के समर्थन में ‘स्टोरी' साझा की. इंस्टाग्राम पर स्टोरी वाला पोस्ट 24 घंटे के बाद हट जाता है. इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा था कि किसान देश का दिल हैं और वह उनके योगदान को समझती और जानती हैं तथा वही देश का पेट भरने में अहम भूमिका अदा करते हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकलेगा, जिससे किसानों का भला होगा. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor, Janhvi Kapoor, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com