सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इन्स्टाग्राम ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली कैंट रेप पीड़ित परिवार की पहचान तस्वीर पोस्ट कर उजागर की थी. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने उस पोस्ट को हटाने का नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दिया था.
इससे पहले ट्विटर ने भी उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की नौ वर्षीय पीड़िता के परिवार की तस्वीरें ट्वीट करने के बाद राहुल गांधी के खाते को पिछले सप्ताह अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था. Twitter ने इसे अपने नियमों का उल्लंघन माना था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NCPCR ने फेसबुक इंडिया और इन्स्टाग्राम से राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा था. आयोग ने POCSO act की धारा 23 के तहत नोटिस भेजा था. इसके अलावा आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराने की भी शिकायत दी थी.
राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के 2 थानों में शिकायत, नाबालिग रेप केस में पहचान उजागर करने का मामला
बता दें कि दिल्ली के कैंट इलाके में एक श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई 9 वर्षीय बच्ची की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके साथ बलात्कार किया गया और एक पुजारी ने बच्ची की लाश का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया था. पुजारी ने पीड़ित बच्ची की मां से कहा था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद सैकड़ों स्थानीय लोगों ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया था. उसी प्रदर्शन स्थल पर पीड़ित माता-पिता से मिलने राहुल गांधी पहुंचे थे. उस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं