विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2019

कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.

कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया (फाइल फोटो)
श्रीनगर:

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर लावदारा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बल लावदारा गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे थे. 

राहुल गांधी बोले, नोटबंदी 'आतंकी हमला' था, जिम्मेदार लोगों को अब तक नहीं मिली सजा

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में चलाई गई गोली में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन की पहचान का पता लगाया जा रहा है. 

Video: घाटी में निशाने पर गैर कश्मीरी, स्थानीय नेताओं ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist, Jammu Kashmir, Bandipura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com