प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक के पूर्व मालिक संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा और पिता रमेश चंद्रा को मनी लांड्रिंग के कथित मामले में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. राजेश मलिक नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी की गई है.प्रवर्तन निदेशालय ने इन तीनों को सोमवार शाम को दिल्ली से अरेस्ट किया है.आरोप है कि इन्होंने खरीदारों के पैसे का गबन किया और उस पैसे को रियल स्टेट में लगाया था. हाल में नोएडा में दो प्रापर्टी भी करोड़ 32 करोड़ की ED ने अटैच की थी. बता दें कि संजय चन्द्रा और इनके भाई पहले से ही मुंबई जेल में बंद है, इसके पहले वो तिहाड़ जेल में थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें मुंबई जेल शिफ्ट किया थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तिहाड़ प्रशासन को लेकर जांच के आदेश भी दिए थे जिसमें खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर जांच कर रहे हैं.
रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड (Unitech Limited) के संस्थापक रमेश चंद्रा और उनके दो बेटों संजय और अजय चंद्रा के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज है. इन तीनों पर केनरा बैंक (Canara Bank) से 198 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी Bank Fraud) करने का आरोप है. बैंक ने पिछले माह दायर अपनी शिकायत में कहा था कि यूनिटेक 1971 से ही उसकी ग्राहक है और इस दौरान कई बार उसने कर्ज लिया है, लेकिन हाल ही में उसने कई बार समय पर कर्ज नहीं चुकाकर डिफॉल्ट किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना से मौत होने पर परिवार को 50 हजार का मुआवजा, केंद्र की योजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कामयाब नहीं होंगे
* यूपी में मंत्रियों के दौरे के दौरान हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान: प्रमुख 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं