नई दिल्ली:
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर से भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर हमला किया और कहा कि कभी वह आरएसएस नेता नानाजी देशमुख के साथ सचिव के रूप में काम करते थे। सिंह ने ट्विटर पर लिखा, अन्ना हजारे ने आरएसएस नेता नानाजी देशमुख के साथ सचिव के रूप में काम किया और वर्ष 1983 में गोंडा में प्रशिक्षण लिया। कांग्रेस नेता ने अपनी टिप्पणी के समर्थन में एक फोटो भी दिखाया और इस बात पर आपत्ति जताई कि 74 वर्षीय अन्ना खुद को आरएसएस से जुड़ा नहीं दर्शाते हैं। उन्होंने लिखा है, ...और उन्होंने आरएसएस से किसी भी तरह की संबद्धता से इनकार किया है। अब हम किस पर विश्वास करें, तथ्यों और आंकड़ों पर या आरएसएस या अन्ना के दावों पर? मैंने खुद को फिर से सही साबित किया है। प्रस्तावित अनशन स्थल को मुंबई स्थानांतरित करने पर प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ठंड के कारण निर्णय नहीं किया गया बल्कि इस तथ्य के कारण किया गया कि टीम अन्ना ज्यादा कोष उगाहना चाहती थी। सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, टीम अन्ना को मेरी क्रिसमस और साथ ही मुंबई में हैप्पी फंड रेजिंग। दिल्ली से मुंबई जाना ठंड के कारण नहीं बल्कि फंड के कारण हुआ है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिग्विजय सिंह, अन्ना