विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2011

लोकपाल बिल पर कांग्रेस में ही उभरे मतभेद

एक अप्रत्याशित घटना में कांग्रेस के कुछ सांसदों ने ग्रुप सी के कर्मचारियों और सीवीसी को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग की है।
New Delhi: लोकपाल बिल को लेकर कांग्रेस में ही मतभेद सामने आ गया है। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने ग्रुप सी के कर्मचारी और सीवीसी को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग की है। लोकपाल बिल की पड़ताल कर रही संसद की स्थायी समिति ने आज अपनी रिपोर्ट फाइनल करने के लिए बैठक की। कमेटी अपनी रिपोर्ट 9 दिसंबर यानी शुक्रवार को संसद के सामने रख सकती है। समिति ने प्रधानमंत्री को कुछ शर्तों और विकल्पों के साथ लोकपाल के दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन आखिरी फ़ैसला संसद पर छोड़ दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, कांग्रेस, सीवीसी, ग्रुप सी कर्मचारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com