विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2011

एनआईए ने किया आतंकियों के हवाला रैकेट का पर्दाफाश

आतंकवादी संगठन इस रैकेट के जरिये पैसा भारत में स्थित इनके सहयोगियों और मारे गए आतंकियों के परिवारों तक पहुंचाते थे।
New Delhi: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकी संगठनों को पैसे मुहैया करवाने वाले के एक बड़े हवाला रैकेट का पता लगाया है। इस हवाला रैकेट के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर−ए−तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन हैं। आतंकी संगठन इस रैकेट के जरिये पैसा भारत में स्थित इनके सहयोगियों और मारे गए आतंकियों के परिवारों तक पहुंचाते थे। एनआईए के तफ्तीश के मुताबिक पिछले कुछ सालों में करीब 100 करोड़ रुपयों को पार लगाया गया है। खबरों के मुताबिक दिल्ली इस रैकेट का केंद्र बन गया है। हवाला के जरिये दिल्ली पैसा पहुंचने के बाद इसे जामा मस्जिद, लाजपत नगर और भोगल स्थित ऑपरेटर्स को भेज दिया जाता है, जो इसे बैंकों के जरिये आगे भेजते हैं। इस मामले में एनआईए ने बारामूला के तीन लोगों की पहचान की है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हवाला रैकेट, आतंकी संगठन, एनआईए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com