विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2021

कोविड-19 टीके के अगले सप्ताह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद, टीकाकरण की तैयारियां जारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक विशाल भंडारण प्रतिष्ठान बना रही है.

कोविड-19 टीके के अगले सप्ताह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद, टीकाकरण की तैयारियां जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोविड-19 रोधी टीके के अगले सप्ताह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है और टीकाकरण की तैयारियां जारी हैं.इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक विशाल भंडारण प्रतिष्ठान बना रही है और पुलिस प्रशासन को संबंधित चीजों के बारे में सूचना दे दी गई है.घटनाक्रम की जानकारी रखनेवाले एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि टीका अगले हफ्ते तक, संभवत: मंगलवार तक पहुंच जाएगा. हमारे यहां भंडारण में इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर रखा जा सकता है, इसलिए मंजूरी प्राप्त दोनों में से किसी भी टीके को रखा जा सकता है.''


उल्लेखनीय है कि महामारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके ‘कोविडशील्ड' तथा भारत बायोटेक द्वारा विकसित ‘कोवैक्सीन' के सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Vaccine, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com