Coronavirus India Update: भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,40,469 हो गए, जिनमें से 99.46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,504 नए मामले सामने आए. वहीं 214 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,649 हो गई. आंकड़ों के अनुसार कुल 99,46,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. देश में लगातार 14 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी कुल 2,43,953 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन जनवरी तक कुल 17,56,35,761 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,35,978 नमूनों की जांच रविवार को की गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Update, Covid-19 Live Update, Covid-19 Vaccine