नेहरू की 125वीं जयंती समारोह के लिए कांग्रेस की बड़ी योजना

नेहरू की 125वीं जयंती समारोह के लिए कांग्रेस की बड़ी योजना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

कांग्रेस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को रेखांकित करने के लिए उनकी 125वीं जयंती मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इस सप्ताह पार्टी 6 और 7 नवम्बर को एक सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें आज के संदर्भ में स्वतंत्रता, समानता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर चर्चा करने के लिए बहुत से लेखकों और इतिहासविदों को एक मंच पर लाया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है, 'स्वतंत्रता के बिना शांति नहीं, शांति के बिना स्वतंत्रता नहीं : नेहरू की विरासत और भारत के भविष्य की सुरक्षा : कार्य का एजेंडा' पार्टी नेता आनंद शर्मा ने सम्मेलन के लिए रोमिला थापर और इरफान हबीब जैसे इतिहासविद् को आमंत्रित किए जाने को लेकर बीजेपी की आलोचना को खारिज किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये लोग सम्मानित इतिहासविद् हैं, उनकी विचारधारा चाहे जो कुछ भी हो। हमने एक मंच प्रदान किया है। हर कोई आमंत्रित है। हम अलग करने में विश्वास नहीं करते... उन्होंने बताया कि राजीव गांधी समसामयिक अध्ययन संस्थान ने यह दो-दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया है। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नेहरू जी के जन्म दिन 14 नवम्बर को पार्टी द्वारा एक रैली आयोजित की जा रही है, जिसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उसी दिन नेहरू पर हिंदी और अंग्रेजी में दो पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।