कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
कांग्रेस ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सीबीएसई स्कूलों में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को अनिवार्य बनाने वाली व्यवस्था को फिर से लागू करने के कदम का विरोध किया है. पार्टी प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, 'सरकार को यह फैसला नहीं करना चाहिए कि बच्चे को क्या करना है? यह मेरी मान्यता है.'
सिब्बल ने कहा, 'सीबीएसई में कक्षा 10वीं की परीक्षा वैकल्पिक थी. जो बच्चा परीक्षा देना चाहता है, उसे परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जानी चाहिए. अगर वह नहीं चाहता है, तो उसे परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. सरकार यह फैसला क्यों करेगी कि बच्चे को क्या करना चाहिए?'
पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री सिब्बल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा को फिर से शुरू किए जाने के सरकार के फैसले के बारे में पूछा गया था.
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा था कि सरकार शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सीबीएसई स्कूलों में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को अनिवार्य बनाने वाली व्यवस्था को फिर से लागू करेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, 10वीं बोर्ड परीक्षा, कपिल सिब्बल, कांग्रेस, प्रकाश जावड़ेकर, CBSE Board Examination, 10th Board Examination, Congress, Kapil Sibal, Prakash Javadekar