विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

सीबीआई के निदेशक ने की पीएम से मुलाकात

सीबीआई के निदेशक एपी सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और एजेंसी के भविष्य पर अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।
नई दिल्ली: जांच एजेंसी सीबीआई के निदेशक एपी सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और एजेंसी के भविष्य पर अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। कहा जा रहा है कि नए लोकपाल बिल के मुताबिक एक नौ सदस्यीय समिति वाली एजेंसी सरकारी अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। इस जांच के लिए सीबीआई का प्रयोग किया जाएगा। लेकिन सीबीआई पर लोकपाल का कितना अधिकार होगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसी मुद्दे पर अभी तक राजनीतिक दलों में एक राय नहीं बन पाई है। सूत्र बता रहे हैं कि सीबीआई प्रमुख ने पीएम से कहा है कि वह लोकपाल को अपने नए बॉस के रूप में स्वीकार करते हैं लेकिन तब लोकपाल के पर्यवेक्षक की भूमिका ही निभाए। सीबीआई यह भी चाहती है कि सारी वित्तीय, प्रशासनिक और कानूनी अधिकार वर्तमान की भांति सीबीआई के निदेशक के पास ही रहें। गौरतलब है कि यही बात भाजपा ने भी कही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीबीआई, निदेशक, पीएम, मुलाकात, CBI, Director, PM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com