विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

बेटी लापता होने के पीछे 'लव जिहाद' का हाथ होने का आरोप लगाने पर BJP के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज

सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा था कि लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और इसे भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बेटी लापता होने के पीछे 'लव जिहाद' का हाथ होने का आरोप लगाने पर BJP के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह (फाइल फोटो)
  • लव जिहाद को भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
  • वे लोग ही आईएसआईएस और अल कायदा जैसे संगठन स्थापित कर सकते हैं
  • सुरेंद्रनाथ की बेटी भारती फिलहाल लापता चल रही है
भोपाल:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ 'लव जिहाद' को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के लिए केस दर्ज किया गया है. यह केस दो समुदायों में नफरत फैलाने के मामले में दर्ज किया गया है. सिंह ने कहा था कि लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और इसे भारत में सहन नहीं किया जाएगा. 

उन्होंने कहा, 'लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और केवल भारत तक ही सीमित नहीं है. मुझे जानकारी मिली है कि भोपाल में हुक्का लाउंज में ड्रग्स पेडलिंग चल रही है. ओवैसी और आरिफ जैसे लोग नफरत पैदा करना चाहते है. केवल वे आईएसआईएस और अलकायदा जैसे संगठन ही बना सकते हैं और हम ऐसा नहीं कर सकते? लव जिहाद का मतलब है हिंदू लड़कियों को मुस्लिमों में बदलना और अगर ऐसा होता है तो इससे खून-खराबा होगा.

मध्य प्रदेश: पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के मामले में आया नया मोड़, सुरेंद्रनाथ सिंह ने कांग्रेस MLA पर लगाया लव जिहाद का आरोप

पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनकी कथित टिप्पणी को दो समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने वाला बताया. बता दें, सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा था कि लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और इसे भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही पूर्व विधायक ने राजधानी में चल रहे सभी हुक्का लाउंज को लव जिहाद का अड्डा बताते हुए उन्हें बंद करने की मांग की थी. 

सुरेंद्रनाथ सिंह ने एक एफआईआर भी दर्ज की है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी भारती लापता है. वहीं, सिंह के दावों का खंडन करते हुए भारती ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारती ने दावा किया है कि उसे उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. 

मेरठ में लव जिहाद के नाम पर लड़की से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों का VIP जिले में तबादला

साथ ही सिंह ने कहा, 'मैं अपनी बेटी से बात कर रहा हूं. मुझे पता है कि उसे गुमराह करने का एक मनोवैज्ञानिक प्रयास हुआ है. मुझे पता है कि यह किसने किया और मैं उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं.'

वीडियो- लव जिहाद' के नाम पर मारपीट 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Jihad, BJP, Surendernath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com