विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

‘बुरेवी’ तूफान: तमिलनाडु और केरल में अलर्ट, शुक्रवार को तट से टकराने की संभावना

Cyclone Burevi : चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ को लेकर केरल में हाई अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के केरल के तट से होकर गुजरने की संभावना है. इस तूफान से केरल के 7 जिलों के प्रभावित होने का अनुमान भी लगाया गया है.

‘बुरेवी’ तूफान: तमिलनाडु और केरल में अलर्ट, शुक्रवार को तट से टकराने की संभावना
Cyclone Burevi : केरल ने मछुआरों को समुद्र में जाने की चेतावनी दी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी' (Cyclone Burevi) को लेकर केरल में हाई अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के केरल के तट से होकर गुजरने की संभावना है. इस तूफान से केरल के 7 जिलों के प्रभावित होने का अनुमान भी लगाया गया है.राज्य की राजधानी के अलावा कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में इस तूफान का असर देखे जाने की संभावना है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी' के कारण इन राज्यों के कई हिस्सों में बन रहे हालात पर चर्चा की. मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने राज्य के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रही परिस्थिति पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें : 'निवार' के बाद नए चक्रवाती तूफान का खतरा, श्रीलंका सहित तमिलनाडु और केरल को हो सकता है नुकसान

केंद्र सरकार तमिलनाडु को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं.'' केरल के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रहे हालात पर विजयन के साथ उनकी चर्चा हुई है और केंद्र सरकार केरल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं केरल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं.'' भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है.

विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा.अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए 2000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं और पांच दिसंबर तक तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Tamil Nadu, Cyclone Burevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com