- ब्रिटिश सांसद हैं डेबी अब्राहम्स
- डेबी दुबई से पहुंची थीं भारत
- दिल्ली एयरपोर्ट से बैरंग लौटाया
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) खत्म किए जाने के बाद ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम्स (Debbie Abrahams) ने मोदी सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी. ब्रिटिश संसद की सदस्य और कश्मीर के लिए ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप की प्रेसिडेंट डेबी सोमवार को दुबई से भारत पहुंची थीं लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उन्हें रोक दिया गया. उन्हें बताया गया कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया है. जिसके बाद उन्हें वापस दुबई भेज दिया गया.
सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद डेबी अब्राहम्स ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर उनसे कहा गया कि पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया उनका ई-वीजा जो अक्टूबर 2020 तक मान्य था, रद्द कर दिया गया है. इसकी वजह नहीं बताई गई. सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ब्रिटिश सांसद के पास भारत आने का वैध वीजा नहीं था. ब्रिटिश हाई कमीशन ने इस मामले पर नजर बनाए रखी. कमीशन के अधिकारियों ने कहा कि वह पता लगा रहे हैं कि सांसद का वीजा क्यों रद्द किया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आगे कहा, 'बाकी सभी लोगों के साथ मैंने भी इमिग्रेशन डेस्क पर अपने सभी दस्तावेज दिखाए थे. उसमें मेरा ई-वीजा भी था. मेरी तस्वीर ली गई और फिर अधिकारियों ने स्क्रीन की ओर देखकर अपना सिर हिलाया. फिर उसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा वीजा रद्द कर दिया गया है. उन लोगों ने मेरा पासपोर्ट ले लिया और करीब 10 मिनट के लिए वह लोग वहां से गायब हो गए. जब वह वापस लौटे तो बेहद गुस्से में थे और मुझसे चिल्लाते हुए बोले कि मेरे साथ आओ. मैंने उनसे कहा कि मुझसे ऐसे बात मत करो.'
उमर अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती के बाद पूर्व IAS और जम्मू-कश्मीर के नेता शाह फैसल पर भी लगा PSA
डेबी अब्राहम्स ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से 'वीजा ऑन अराइवल' की मांग की लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, 'एयरपोर्ट पर जो इंचार्ज लग रहा था उसने कहा कि उसे खुद कुछ नहीं पता है और जो कुछ भी हुआ, वह उसके लिए शर्मिंदा है. मैं बताने के लिए तैयार हूं कि मेरे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए राजनीति में आई थी. मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी.' बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सांसद को उम्मीद थी कि भारत पहुंचने पर उनका वीजा रद्द किया जा सकता है.
VIDEO: 6 महीने से नजरबंद हैं कश्मीरी नेता, 5 अगस्त 2019 को हटाया गया था अनुच्छेद 370
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं