विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जान को खतरा, गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति, पीएम जैसी दी सुरक्षा

जानिए क्यों गृहमंत्रालय ने बढ़ाई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जान को खतरा, गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति, पीएम जैसी दी सुरक्षा
गृहमंत्रालय ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है.
नई दिल्ली: बीजेपी(BJP)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वह उन चुनिंदा हस्तियों के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्हें एएसएल यानी एडवांस सिक्योरिटी लिएज़निंग की अतिरिक्त सुविधा मिली है. अभी तक जेड प्लस सिक्योरिटी से लैस अमित शाह अब पूरे भारत में एएसएल कवर भी प्राप्त करेंगे. इंटेलीजेंस ब्यूरो की सुरक्षा समीक्षा के बाद गृहमंत्रालय ने अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है.नई सुविधा के तहत बीजेपी अध्यक्ष शाह को जिस जगह का दौरा करना होगा, सबसे पहले वहां एएसएल टीम पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से मुआयना करेगी और राज्यों के पुलिस प्रशासन को सुरक्षा से जुड़े सुझावों का पालन करने को कहेगी.

एक अफसर के मुताबिक गृहमंत्रालय पहले ही सभी राज्यों को अमित शाह की नई सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दे चुका है. अमित शाह के दौरे के दो सप्ताह पहले ही एएसएल (ASL) टीम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी. दरअल हाल में अमित शाह की सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा मीटिंग हुई थी, जिसमें आईबी ने उन्हें उच्च खतरे वाले व्यक्तियों की श्रेणी में बताते हुए सुरक्षा में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की. जिसके बाद यह फैसला लिया गया. अमित शाह को राउंड क्लॉक सीआरपीएफ का सुरक्षा कवच मिलता है. इसके अलावा 30 कमांडों हर वक्त उन्हें अपने घेरे में लिए रहते हैं. इसके अतिरिक्त उनकी सुरक्षा में राज्यों की स्थानीय पुलिस भी लगी होती है.

फिलहाल एएसएल टीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा को कवर करती है. बता दें कि जिन हस्तियों की जान को खतरा होता है, उन्हें कई प्रकार की सुरक्षा मिलती है. मसलन, एसपीजी, जे प्लस, जेड, वाई और एक्स कटेगरी की सुरक्षा मिलती है. समय-समय पर हस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा होती है. जिसके मद्देनजर जरूरत के हिसाब से सुरक्षा को घटना और बढ़ाने का फैसला होता है. 

वीडियो-राजस्थान में BJP सरकार 'अंगद के पांव' जैसी : अमित शाह 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, BJP Presiden Amit Shah, Amit Shah Security, Amit Shah Security Expense, Amit Shah Security Expenses, Amit Shah Security Enhanced, Amit Shah Got ASL Cover, Advance Security Liasoning, What Is ASL, What Is Advance Security Liasoning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com