विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

Haryana Election 2019 : बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, विधायक बना तो नशे की बात, शिक्षा की बात..चालान कटने जैसे दिक्कतें तो खुद ही खत्म हो जाएंगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Legislative Assembly Election) में फतेहाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डूडाराम बिश्नोई ने दावा किया है कि अगर उनको विधायक चुन लिया जाए तो न सिर्फ वह न सिर्फ नशे, शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर देंगे.

Haryana Election 2019 : बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, विधायक बना तो नशे की बात, शिक्षा की बात..चालान कटने जैसे दिक्कतें तो खुद ही खत्म हो जाएंगी
Haryana Legislative Assembly Election : बीजेपी प्रत्याशी डूडाराम बिश्नोई
नई दिल्ली:

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Legislative Assembly Election) में फतेहाबाद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डूडाराम बिश्नोई ने दावा किया है कि अगर उनको विधायक चुन लिया जाए तो न सिर्फ वह न सिर्फ नशे, शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर देंगे बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत होने वाले चालान जैसी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी. यह बात उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है. उन्होने कहा, 'आप सब मुझे यहां से विधायक बनाकर भेजोगे, नशे की बात, एजुकेशन की बात, मोटर वाले आपको चालान कर दें, ये जो छोटी-मोटी दिक्कते हैं, जब आपके बेटा एमएलए बनेगा तो अपने आप खत्म हो जाएंगी'. 

हालांकि डूडाराम ने यह बताया कि जिस मोटर व्हीकल एक्ट को उन्हीं की पार्टी की सरकार ने संसद में पास करवाकर लागू किया है उससे वह कैसे निजात दिला देंगे. आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे. बीजेपी की ओर से मनोहर लाल खट्टर ही मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हैं और कांग्रेस की ओर से अभी तक सीएम पद का कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है. हालांकि पार्टी इस समय आपसी तकरार से जूझ रही है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

सलमान खुर्शीद पर बयान के लिए बरसे राशिद अल्वी​

राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर और हरियाणा में 14 अक्टूबर से फूकेंगे चुनावी बिगुल

कांग्रेस में घमासान : राशिद अल्वी ने कहा- दुश्मनों की ज़रूरत नहीं, घर में आग लग रही घर के चिराग से

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AssemblyElections2019, Assembly Elections 2019, Assembly Polls 2019, Haryana Assembly Elections 2019, Haryana Legislative Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com